Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर हमला! TMC सांसद ने BJP पर लगाया आरोप
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने दावा किया कि छह महीनों में यह उनकी जान लेने की सातवीं कोशिश है। अभिषेक ने पुलिस और न्यायपालिका पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्रालय और लोकसभा स्पीकर से जांच की मांग की।



























































