'6 महीने में मेरी जान लेने की 7वीं कोशिश', Abhishek Banerjee के आवास पर हमले का दावा, बीजेपी पर साधा तीखा निशाना
शनिवार सुबह 'X' (पहले ट्विटर) पर कई वीडियो शेयर करते हुए, अभिषेक ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रात करीब 2 बजे उनके कालीघाट स्थित आवास पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने न्यायपालिका पर भी "मूक दर्शक बने रहने" का आरोप लगाया।



























































