Ajit Pawar जीवित होते तो फरवरी में ही NCP का विलय हो जाता, Sunil Tatkare का बड़ा दावा
सुनील तटकरे ने दावा किया है कि यदि अजित पवार जीवित होते तो फरवरी में ही एनसीपी के दोनों गुटों का विलय हो जाता। यह बयान प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई मुलाकात के बाद सामने आया है। हालांकि पटेल ने स्पष्ट किया कि यह केवल स्वास्थ्य जानने के लिए की गई शिष्टाचार भेंट थी।



























































