Rahul Gandhi के Phone Tapping आरोप पर बोले Akhilesh Yadav, AI के दौर में तकनीक पर भरोसा नहीं
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एआई के दौर में आधुनिक तकनीक पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश में मतदाता बनवा रही है।



























































