हैदराबाद में टेक-हब गाचीबोवली के 5-स्टार होटल में अमेरिकी कारोबारी की मौत, 12वीं मंजिल के कमरे में मिला शव
तेलंगाना पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, माइकल ब्रायन ली 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर डेविड के साथ एक महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में हैदराबाद पहुंचे थे। दोनों गचीबोवली पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार में आने वाले 'एसएलएन टर्मिनस' (SLN Terminus) स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स (Marriott Executive Apartments) में ठहरे हुए थे।



























































