E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल की सफाई, 56 सैंपलों में 19-21% इथेनॉल की पुष्टि
कर्नाटक सरकार के पेट्रोल में 31 प्रतिशत तक इथेनॉल मिले होने के दावे को सार्वजनिक तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने स्पष्ट किया कि उनकी आपूर्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप है। कंपनियों का कहना है कि सरकार द्वारा की गई यह जांच तय कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत नहीं हुई है।



























































