Amritpal Singh को दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली 1 दिन की पैरोल, 3 साल बाद पंजाब वापसी
अमृतसर की एक अदालत ने असम की जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल दी है। रासुका के तहत बंद अमृतपाल तीन साल बाद पंजाब लौटेंगे। वहीं, उनके संगठन वारिस पंजाब दे ने 2027 चुनाव के लिए इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी केहर सिंह के बेटे को उम्मीदवार बनाया है।



























































