Cyclone Murasu से 1919 करोड़ का नुकसान, 1.86 लाख किसान प्रभावित, केंद्र से मांगी मदद
आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर आए दो चक्रवातों, अरनाब और मुरासु, से भारी तबाही हुई है और 13 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुरासु से 1,919.59 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताते हुए केंद्र से तत्काल अंतरिम वित्तीय सहायता मांगी है। इन चक्रवातों से फसलों, बुनियादी ढांचे और किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।



























































