ASEAN-India Summit: मनीला में बोले PM Modi, प्रतिस्पर्धा नहीं सहयोग से तय हो साझा भविष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस में 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग पर बल देते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की बात कही।



























































