कैसे कपड़े पहन चीन के दुश्मन से मिले मोदी, ये अंदाज हुआ वायरल, असली खेल क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन के लिए मनीला पहुंचे, जहां उन्होंने फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक बारोंग तागालोग पहनी। इस दौरे के बीच फिलीपींस ने भारत से और अधिक ब्रह्मोस मिसाइलें तथा आकाश एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की इच्छा जताई है। साथ ही फिलीपींस ने अपनी सड़कों के अनुकूल ब्रह्मोस प्रणाली में कस्टमाइजेशन की मांग भी की है।



























































