बेंगलुरु को बड़ी सौगात: PM मोदी आज करेंगे Namma Metro Pink Line और वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें15,600 करोड़ की परियोजनाओं का विवरण
नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का यह एलिवेटेड (ऊपर बना) हिस्सा, शहर के चालू मेट्रो नेटवर्क को पहली बार 100 किलोमीटर के पार पहुंचा देगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:45 बजे मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और तवारेकेरे से IIM बैंगलोर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।



























































