Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल, Home Department ने 9187 पदों पर दी प्रोन्नति
बिहार पुलिस एवं गृह विभाग ने प्रशासनिक कार्यक्षमता और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया है। इसके तहत सिपाही से लेकर डीएसपी स्तर तक विभिन्न संवर्गों में प्रोन्नति दी गई है। इस कदम से पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और कर्मियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।



























































