Chhath Puja से पहले यमुना में मरी मछलियों पर सियासत, BJP और AAP आमने-सामने
यमुना में मरी मछलियां दिखने के वायरल वीडियो पर बीजेपी और आप में तीखा विवाद छिड़ गया है। आप ने इसे प्रदूषण और सरकार की विफलता बताया, जबकि बीजेपी ने आप पर नदी में मछलियां डालने का आरोप लगाया। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड ने केमिकल डालने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।



























































