बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया, अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप
कोलकाता के कालीघाट में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर शनिवार तड़के टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई झड़प में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं, जिसमें बनर्जी ने इसे जानलेवा साजिश बताया। पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है।



























































