Indira Gandhi ने संसद के बाहर साधुओं पर गोली चलवाई थी, BJP MP Nishikant Dubey का Congress पर वार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गो-हत्या पर प्रतिबंध मांग रहे साधुओं पर बेरहमी से गोलीबारी करवाई थी। उन्होंने दावा किया कि आक्रोश बढ़ने पर इंदिरा गांधी ने गृह मंत्री को हटाया और मामले को शांत करने के लिए संघ से सहयोग मांगा था।



























































