Kulgam में CRPF जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये दोनों आतंकवादी पिछले हफ्ते इसी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। इस मुठभेड़ में सेना की आस-पास की सभी इकाइयां और जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' शामिल था।



























































