Chhath Puja पर बोले Rajnath Singh: राष्ट्र निर्माण के लिए आर्थिक प्रगति के साथ मूल्य भी जरूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन किया और लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि मूल्यों, सेवा और युवाओं की जिम्मेदारी से ही संभव है।



























































