अब ट्रेन छूट गई, बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते... अखिलेश के अयोध्या दौरे की चर्चा पर ब्रजेश पाठक का तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, जहां वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन करेंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह उनका वहां पहला दौरा होगा। उनके इस कार्यक्रम पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने अयोध्या आने में बहुत देर कर दी।



























































