दिल्ली से बिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत
कुशीनगर जिले में दिल्ली से बिहार जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से डेढ़ साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह से अधिक यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



























































