BJP और TMC समर्थक जजों के नाम बताएं, हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को लगाई जमकर फटकार
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से भाजपा और टीएमसी से जुड़े जजों की सूची मांगी है। यह निर्देश बनर्जी द्वारा न्यायपालिका पर पक्षपात और सुरक्षा मामले की सुनवाई टालने के आरोप लगाने के बाद आया। सांसद ने अपनी सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी।



























































