10वें Deepotsav से त्रेता युग की यादें हुईं ताजा, अयोध्या में जले 30 लाख दीये, CM योगी ने की पूजा
अयोध्या में सरयू तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में 30 लाख से अधिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में हुए इस समारोह में संतों और कारसेवकों के बलिदानों को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अब अपने ऐतिहासिक आध्यात्मिक गौरव और आधुनिक विकास के साथ पुनर्जीवित हो चुकी है।



























































