UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा
राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी, और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हो रहे हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में चल रहे मतदाता पंजीकरण अभियान की समीक्षा करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ठोस चुनावी रणनीति तैयार करना है।



























































