26 November को लेकर Congress और INDIA गठबंधन का साझा प्लान, जमीनी आंदोलनों की बनी रणनीति
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि बैठक का मुख्य फोकस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर था। जब ANI ने उनसे 26 नवंबर (संविधान दिवस) के लिए कांग्रेस की तैयारियों के बारे में पूछा, तो वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन एक रणनीति पर काम कर रहे हैं और सही समय आने पर वे इस बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।



























































