अमेरिका से डील फाइनल! आया बड़ा अपडेट, क्या बोले जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष अड़चनें अमेरिकी नीतियों में आए बदलावों की वजह से हैं। संभावना है कि आगामी जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में इस बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का औपचारिक ऐलान हो सकता है।



























































