Delhi Pollution: GRAP 3 लागू, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल Hybrid Mode में चलेंगे
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का निर्देश दिया है। यह फैसला CAQM द्वारा GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू करने के तहत लिया गया है। शहर का औसत AQI 366 दर्ज किया गया है।



























































