Delhi Crime | वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात! दोस्त की बेटी से ‘संबंध खत्म’ होने के बाद विवाहित व्यक्ति ने आत्मदाह किया
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन कारखाने में शुक्रवार को 47-वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने खुद से आधे से भी कम उम्र की युवती के साथ संबंध खत्म होने को आत्महत्या की वजह बताया है।



























































