Diwali 2026: जगमगाए देशभर के Temple और प्रमुख स्थल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
देशभर में दीवाली का त्योहार हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिल्ली के आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ और अक्षरधाम से लेकर पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर और कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर तक रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सरयू घाट पर महाआरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की।



























































