Live TV Streaming Apps के लिए TRAI ने प्रस्तावित की 1 लाख रुपये फीस, 20 साल होगी वैधता
ट्राई ने इंटरनेट आधारित लाइव टीवी स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए सरकारी अनुमति अनिवार्य करने की सिफारिश की है। इसके तहत स्मार्ट टीवी निर्माताओं और ओएस प्रदाताओं को सिर्फ अधिकृत ऐप्स ही उपलब्ध कराने होंगे। इस प्रस्तावित ढांचे का उद्देश्य इन सेवाओं को औपचारिक नियामक दायरे में लाकर जवाबदेही और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करना है।



























































