Tiger Shroff firing case: Esplanade Court ने 4 आरोपियों को 28 अक्टूबर तक Police Custody में भेजा
मुंबई की अदालत ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपियों को वॉयस सैंपल लेने के लिए 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने पुलिस की अतिरिक्त रिमांड की मांग खारिज कर सिर्फ दो दिन की कस्टडी दी। वहीं, इस साजिश में शामिल हरियाणा से गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को भी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।



























































