ITC Hotels का Q2 Net Profit 52 प्रतिशत उछला, Revenue 1054 करोड़ रुपये पहुंचा
आईटीसी होटल्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 52 फीसदी बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 1,054 करोड़ रुपये और कमरों के इस्तेमाल की दर 76 प्रतिशत दर्ज की गई। कंपनी ने 20 नए होटलों के करार किए और अहमदाबाद में 130 कमरों वाले होटल का अधिग्रहण पूरा किया।



























































