Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper का टाइमटेबल तय, इस दिन से शुरू होगी सर्विस, जानें किराया
नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 31 अक्टूबर से स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की संभावना है, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और रात भर में सफर पूरा करेगी। इस ट्रेन में आरएसी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।



























































