नागरिक ग्रिड पर निर्भरता घटाएगा Pentagon, US सैन्य अड्डों की सुरक्षा को FORTRESS पहल
पेंटागन फोर्ट्रेस योजना के तहत अमेरिकी सैन्य ठिकानों की नागरिक बुनियादी ढांचे पर निर्भरता कम करने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए पोर्टेबल परमाणु रिएक्टरों, माइक्रो-ग्रिड और जरूरी सामग्रियों के रणनीतिक भंडार से अड्डों को 90 दिनों तक आत्मनिर्भर रखा जाएगा। इससे भीषण संकट या आपूर्ति बाधित होने पर भी सैन्य अभियान निर्बाध जारी रहेंगे।



























































