Alka Lamba का ऐलान, दिल्ली के Ramlila Maidan में Congress जुटाएगी 10 लाख लोग
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के विरोध में कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में महारैली करेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रोकने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की मांग की। कांग्रेस इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है।



























































