Tata Communications 450 मिलियन डॉलर निवेश से भारत में बनाएगी 10000 किमी लंबा AI Super Highway
टाटा कम्युनिकेशंस अगले 3 से 5 वर्षों में 450 मिलियन डॉलर के निवेश से 10,000 किलोमीटर लंबा एआई सुपर हाईवे बनाएगी। यह नेटवर्क मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के डेटा केंद्रों को आपस में जोड़ेगा। इस परियोजना के जरिए कंपनी का लक्ष्य डेटा सेंटर संपर्क बाजार में 30 से 40 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है।



























































