easyJet की उड़ानों में मिलेगा Starlink Wi-Fi, 10 करोड़ यात्रियों को होगा फायदा
यूरोपीय एयरलाइन ईज़ीजेट ने अपने सभी विमानों में इन-फ्लाइट इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए स्पेसएक्स के स्टारलिंक के साथ साझेदारी की है। इसका इंस्टॉलेशन 2027 में शुरू होगा और 2028 की शुरुआत तक पूरे बेड़े में यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को उड़ान के दौरान हाई-स्पीड ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा मिलेगी।



























































