Donald Trump ने Quad को बताया Indo-Pacific का आधार, आर्थिक और साइबर सहयोग बढ़ाने पर जोर
मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार प्रमुख परिणामों की पुष्टि की। इनमें बिजनेस लीडर्स फोरम, सुपर इंटेलिजेंस एक्सेलेरेटर, समुद्री खुफिया जानकारी साझाकरण और साइबर सुरक्षा सहयोग शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति, उन्नत तकनीक और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।



























































