Strait of Hormuz पर US का नियंत्रण, Donald Trump बोले- हालात बिगड़े तो Iran पर सैन्य एक्शन तय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अमेरिकी अधिकारियों या हितों को निशाना बनाया, तो सैन्य कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल तक ईरानी नेतृत्व का सत्ता में रहना उनकी हार माना जाएगा। साथ ही, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा करते हुए कहा कि ईरानी शासन ढह रहा है।



























































