UP चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, बढ़ गए 18 लाख 84 हजार मतदाता
चुनाव आयोग द्वारा जारी मसौदा मतदाता सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। इस सूची पर दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। वहीं, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने राज्य में पंजीकरण अभियान शुरू किया है।



























































