कम Monsoon और त्योहारों के असर से Tractor Sales 16 फीसदी घटी, मांग कमजोर
देश में अक्टूबर 2026 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत घटकर 138,931 इकाई रह गई। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई। हालांकि सितंबर की तुलना में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी है। मानसून की कमी और त्योहारों के समय में बदलाव इस गिरावट की प्रमुख वजह रहे।



























































