फ्लाइट का किराया ₹49,000 के पार, एक बाथरूम में 10 सवार! छठ पूजा पर 18 हजार ट्रेनों में आखिर क्यों नहीं कर रहे लोग अमृतकाल का अमृत सफर?
छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण लोग दरवाजों पर लटकने और शौचालयों में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं हवाई किराए में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और निजी बसों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।



























































