पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत और 18 घायल
पंजाब के तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर शनिवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंजाब सरकार द्वारा संचालित दो तीर्थ यात्रा बसें नौशेहरा पन्नूआं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में टकरा गईं।



























































