हूती विद्रोहियों ने अल्लाह के घर को भी नहीं छोड़ा, दहला डाला मदीना!
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल पाइपलाइनों और अन्य संवेदनशील ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। विद्रोहियों का कहना है कि यमन में हवाई हमले रुकने तक सऊदी की अर्थव्यवस्था पर प्रहार जारी रहेगा। ऊर्जा ठिकानों पर इन हमलों से तनाव बढ़ने के साथ वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट का खतरा मंडरा रहा है।



























































