मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है... 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े Lalit Modi को मिली British Citizenship
आईपीएल के संस्थापक और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को ब्रिटेन की आधिकारिक नागरिकता मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए इसे अपने जीवन का नया अध्याय बताया। साल 2010 से लंदन में रह रहे ललित मोदी पर आईपीएल में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई गंभीर आरोप हैं।



























































