Andhra Pradesh में 20 दिनों के अंदर तीसरे चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कब टकराएगा
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस कारण उत्तरी आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 20 दिनों के भीतर राज्य के तट से टकराने वाला यह तीसरा चक्रवात होगा।



























































