दी जा रही हैं तड़पाने वाली यातनाएं, पाकिस्तान की जेल से इमरान खान की डराने वाली चिट्ठी
पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शीर्ष न्यायाधीशों को पत्र लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीवी के तत्काल इलाज की मांग की है। उन्होंने एकांत कारावास में अपनी जान को खतरा बताते हुए बिगड़ती सेहत का हवाला दिया है, जिसकी जानकारी उनके वकील ने सोशल मीडिया पर साझा की।



























































