भारत ने दिया जोर का झटका, चीन जाने वाले इस बेशकीमती खजाने पर लगाया बैन
भारत सरकार ने लिथियम आयन बैटरी के कचरे यानी ब्लैक मास के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पहले चीन इसे सस्ते में खरीदकर बैटरी बनाता था और भारत को महंगे दामों पर बेचता था। इस नीति से चीन का एकाधिकार टूटेगा और देश में घरेलू खनिज प्रसंस्करण को मजबूती मिलेगी।



























































