24 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में आया भारत
होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के एलपीजी टैंकर तारा गैस पर हुए मिसाइल हमले में 24 भारतीयों समेत सभी 25 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि अधिकारी नाविकों की सुरक्षा के लिए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस समुद्री क्षेत्र में हाल ही में अन्य तेल टैंकरों को भी नुकसान पहुंचा है।



























































