OIC कोई रीजनल संगठन नहीं..UN में 57 मुस्लिम देशों के खिलाफ भारत का वोट
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने यूएन-ओआईसी सहयोग प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस मंच का इस्तेमाल भारत विरोधी एजेंडे के लिए कर रहा है और मसौदा बनाते समय भारत की अनदेखी की गई। भारत ने कहा कि ओआईसी को उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।



























































