ECI समेत चुनाव मशीनरी पर BJP का कब्जा, इंटरव्यू में बोलीं Sonia Gandhi
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी को भाजपा, आरएसएस या प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ रही है।



























































