Nepal के Janakpur Dham से Ayodhya तक 604 किमी का सफर, Indian Railways शुरू करेगा स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन माता सीता और प्रभु श्री राम की जन्मस्थली को जोड़ेगी। इससे भारत और नेपाल के बीच सीमा-पार संपर्क, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।



























































